फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia

नोडल अधिकारी ने शहर, पुलिस लाइन व जेल का किया निरीक्षण

Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ballia
बलिया। पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी रवि जोसेफ लोक्कू ने बुधवार को नगर, पुलिस लाइन तथा जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारी, वाहन संचालक, आमजन से कानून व रिश्वत से संबंधित पूछताछ की। जिससे वह संतुष्ट दिखे। तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित आरडी त्रिपाठी हाल में पुलिस अधिकारियों संग बैठक की और उनकी समस्या सुनी। वहीं कानून से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि जनपद में पुलिस की कार्यशैली क्या है। उनका आमजन से कैसा व्यवहार है। व्यापारियों व आमजन से पुलिस का रिश्ता कैसा है आदि बिंदुओं पर लोगों से फीड बैक लिया। बताया कि शहर का भ्रमण किया और लोगों ने बातचीत की। जिनसे संतोषजनक उत्तर मिला। बताया कि जेल का निरीक्षण किया गया। जहां पानी तो निकल गया है, लेकिन अभी घास व गंदगी लगी हुई है। जिसकी साफ-सफाई जेल प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। इसके बाद आरडी त्रिपाठी हाल में पुलिस अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें डाला छठ, ददरी मेला, कार्तिक पूर्णिता स्नान आदि के बारे में जानकारी लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करें और अपराध व अपराधियों पर हर हाल में अंकुुश लगाए। इस मौके पर एसपी देवेंद्र नाथ, एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी एके सिंह, सीओ सदर चंद्रशेखर सिंह, सीओ बैरिया उमेश कुमार, सीओ बांसडीह अशोक सिंह, सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार, सीओ रसड़ा केपी सिंह, कोतवाल विपिन सिंह, फेफना एसएचओ शशिमौलि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed