फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia

टीडी कॉलेज के प्राचार्य की तहरीर पर चार छात्रों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ballia
बलिया। नगर के टीडी कॉलेज में पिछले दिनों शिक्षक व छात्रों के बीच हुआ विवाद धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने टीडी कॉलेज के प्राचार्य की तहरीर पर चार छात्रों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। कॉलेज के प्राचार्य डा. दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि महाविद्यालय में अराजकतत्वों तथा उनके सहयोग से कुछ छात्रों द्वारा परिसर में अराजकता फैलाया जा रहा है जिससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। आये दिन छात्र एवं अराजकतत्वों द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट किया जा रहा है जिससे शिक्षक, छात्र-छात्राएं परेशान हैं। इसे रोकने का प्रयास करने पर 24 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव से हारे प्रवीण कुमार सिंह, गणेश कुमार यादव, धनजी यादव, मनीष कुमार दुबे मनन व आदित्य कुमार सिंह ने अपने साथियों के साथ समस्त शिक्षकों को गालियां देते हुए उनपर हमला कर दिया। परिसर अराजकतत्वों के विरुद्घ प्रभावी कार्रवाई की जाए। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मनीष कुमार दुबे मनन को छोड़ अन्य चारों के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed