{"_id":"608048ba8ebc3ec0da564169","slug":"ballia-bairia-mla-attacked-mp-accused-of-patronizing-liquor-smuggler-and-illegal-occupation-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया : बैरिया विधायक का सांसद पर हमला, शराब तस्कर को संरक्षण और भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया : बैरिया विधायक का सांसद पर हमला, शराब तस्कर को संरक्षण और भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया
Wed, 21 Apr 2021 09:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Apr 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को अपनी ही पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर आरोप लगाए हैं। बैरिया क्षेत्र की एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि सांसद ने दलन छपरा गांव मेंएक व्यक्ति की एक एकड़ से अधिक जमीन पर गलत तरीके से कब्जा कर लिया। चुनाव बाद वे उसे न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने सांसद पर शराब तस्कर को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। सांसद ने इन आरोपों को पागलपन बताया है।
विज्ञापन
बैरिया विधायक ने कहा कि मस्त पहले भी बलिया से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें बैरिया क्षेत्र से केवल छह हजार मत मिले थे। पिछले चुनाव में मस्त को उनके व संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल की लोकप्रियता का लाभ मिला वरना जिस तरह बलिया लोकसभा के तीन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की हवा व तूफान का कोई असर नहीं पड़ा, मस्त की पराजय निश्चित थी। उन्होंने मस्त का नाम लिये बगैर उन्हें पापी, दरिद्र व डकैत तक करार दे दिया। अगले चुनाव में अपने टिकट कटने को लेकर कहा कि उन्हें टिकट की चिंता नही है। वह क्षेत्र की जनता के भरोसे राजनीति करते हैं। जनता ने उन्हें टिकट दे दिया है।
विज्ञापन
उन्हें चुनाव लड़ना ही है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरहद पर स्थित लाला का टोला गांव में जय प्रकाश नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष सांसद मस्त ही हैं तथा ट्रस्ट परिसर से ही बिहार पुलिस ने पिछले दिनों अवैध शराब के साथ जिस तस्कर को गिरफ्तार किया। उसे सांसद का संरक्षण था। उल्लेखनीय है कि विधायक ने बगावती तेवर अख्तियार करते हुए बैरिया क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार के इतर जिला पंचायत की चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा, मैं इस तरह के अनर्गल प्रलाप और बेतुकी बातों पर कोई प्रतिक्रिया देना नहीं चाहता। यह पागलपन के सिवाय कुछ नहीं है।
विज्ञापन