फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Allegation of discrimination by passengers regarding MST, MST becoming closed in Suremanpur due to complete lockdown

बलिया: एमएसटी को लेकर यात्रियों ने लगाया भेदभाव का आरोप, संपूर्ण लॉकडाउन से सुरेमनपुर में बंद है एमएसटी बनना

Tue, 03 Aug 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ballia: Allegation of discrimination by passengers regarding MST, MST becoming closed in Suremanpur due to complete lockdown
बैरिया। मासिक टिकट न बनने से नाराज यात्रियों ने सोमवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार, महाप्रबंधक गोरखपुर और डीआरएम वराणसी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यात्रियों ने कहा बिहार क्षेत्र के डिविजन हाजीपुर, सोनपुर में एमएसटी बन रहा है। वराणसी डिविजन में नहीं बन रहा है। इस तरह रेलवे यात्रियों के साथ भेदभाव कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में संपूर्ण लॉकडाउन के बाद से ही मासिक टिकट (एमएसटी) बनना बंद हो गया है। पैसेंजर ट्रेनों में सुरेमनपुर से बलिया तक यात्रा करने का 10 रुपये का साधारण टिकट मिलता था। अब 10 रुपये के जगह 30 रुपये रेल प्रशासन वसूल रहा है। ज्ञापन देने वाले यात्रियों ने कहा कि यात्री विभिन्न दैनिक कार्यों से रोज बलिया यात्रा करते हैं। रोजाना 60 रुपये का टिकट खरीदना पड़ता है। पूर्व में हमें 185 रुपये में एक माह के लिए मासिक टिकट मिलता था। संपूर्ण लॉकडाउन के बाद मासिक टिकट बनना बंद हो गया है। ऐसे में एक माह में सुरेमनपुर से बलिया यात्रा करने के लिए हमें 185 रुपये के जगह 1800 रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का बजट बिगड़ गया है। रेल विभाग में भेदभाव हो रहा है। बिहार स्थित हाजीपुर डिवीजन में एमएसटी बन रहा है। वाराणसी डिवीजन के सुरेमनपुर में नहीं बन रहा है। इस बाबत स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार ने कहा कि ज्ञापन संबंधित उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। वाणिज्य अधीक्षक कमलेश मीणा ने बताया कि संपूर्ण लॉकडाउन के बाद से एमएसटी बनना बंद है। अब तक एमएसटी बनाने के लिए आदेश नहीं मिला है। ज्ञापन देने वालों में प्रभात सिंह, मनोज कुमार मौर्य, बलराम प्रसाद, विनीत कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार कुशवाहा, राजन राम, ब्रजेश सिंह, योगेश कुमार सिंह, राजीव कुमार, रविशंकर मौर्य, वैभव कुमार सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed