फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bal Vatika will start in Kendriya Vidyalaya from 29: Prem Kumar

29 से केंद्रीय विद्यालय में शुरू होगी बाल वाटिका : प्रेम कुमार

Thu, 27 Jul 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bal Vatika will start in Kendriya Vidyalaya from 29: Prem Kumar
बलिया। विद्यालय स्तर पर हर बच्चा वर्ष 2026-27 तक ग्रेड तीन के अंत तक पढ़ने, लिखने और अंकगणित में वांछित सीखने की क्षमता हासिल कर सके। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए निपुण भारत योजना का क्रियान्वयन किया गया। उक्त बातें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जीराबस्ती स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान विद्यालय के प्राचार्य प्रेम कुमार ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्र 2023-24 से बालवाटिका-3 प्रवेश छह से 18 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया द्वारा किया गया। बाल वाटिका का शुभारंभ 29 जुलाई 2023 से होना सुनिश्चित है। इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति कर ली गई है। इसके लिए बच्चों की उम्र 31 मार्च तक 5व 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

वर्तमान सत्र से विद्या प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन पहली कक्षा के बच्चों के लिए किया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों को खेल-खेल में जरूरी अक्षर व संख्या ज्ञान दिया गया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत स्किल हब के रूप में केंद्रीय विद्यालय बलिया का चयन किया गया था। इसके अंतर्गत 30 ड्रॉपआउट बच्चों को डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर की वोकेशनल ट्रेनिंग की कक्षाएं प्रारंभ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छोटे बच्चों के लिए एनसीईआरटी द्वारा विकसित जादुई पिटारा को शामिल किया गया। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को खेल, पेंटिंग, नृत्य और संगीत पर आधारित शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय में विद्यांजलि योजना के अंतर्गत स्कूल में प्रदान की जा रही। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्रों व समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
इसके अंतर्गत योगदान पूरे विद्यालय को गोद लेकर, विद्यालय विकास निधि में दान देकर अध्ययन सामग्री दान देकर व विद्यालय में पथ-प्रदर्शक बनकर किया जा सकता है। विद्यालय में छात्रों के बीच वैज्ञानिक स्वभाव, नवाचार व रचनात्मकता का वातावरण बनाने के लिए एटीएल टिंकरिंग प्रयोगशाला की स्थापना की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। पीएम ई विद्या कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में शुरु किया गया। जो कि एक पूर्ण तरीके से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।

इसमें डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे छात्र डिजीटली अपनी शिक्षा को पूर्ण करने में समर्थ हो पाएंगे। विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत वातावरण के प्रति बच्चों में संवेदनशीलता विकसित करने के लिए पौधरोपण व कला समेकित कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। मौके पर नवोदय विद्यालय बलिया के प्राचार्य संजीव कुमार झा, गोपालजी मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य राकेश कुमार चौबे, अम्बरिश कुमार, डॉ. जेएसपी पाण्डेय, राजीव रंजन, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार राय, अमित श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed