फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Baijnath Singh gave the gift of pump canal

Ballia News: बैजनाथ सिंह ने दी थी पंप कैनाल की सौगात

Fri, 31 Mar 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Baijnath Singh gave the gift of pump canal
बांसडीह/घोघा। बांसडीह सेंट्रल के प्रथम विधायक रहे स्व. ठाकुर बैजनाथ सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को बांसडीह इंटर कालेज परिसर में किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि ठाकुर बैजनाथ सिंह ने पहली बार विधायक 1952 में रहे। दो बार निर्दलीय तौर पर लड़े और एक बार जनसंघ लड़कर चुनाव जीता। उन्हीं की देन है कि पंचवर्षीय योजना के तहत सुरहाताल से निकली नहर आज किसानों की सिंचाई के लिए बहुत बड़ा साधन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत बड़ा ही एक अभियान किसानों के लिए चला रखा है। मोटे अनाज को पैदा करना। उन्होंने कहा कि जब देश का किसान खुशहाल रहेगा तो देश खुशहाल रहेगा। उन्होंने सरकार की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताते हुए ठाकुर बैजनाथ सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि एक महान कर्मयोगी एवं प्रखर समाजसेवी के साथ विनम्रता की प्रतिमूर्ति थे। उनके ही कर्मयोग का फल है कि आज सैकड़ों गरीब छात्र शिक्षित होकर देश, समाज एवं अपना भविष्य संवार रहे हैं। उन्होंने बांसडीह मनियर मार्ग, बांसडीह सहतवार मार्ग, बांसडीह बलिया मार्ग और टीएस बंधे का निर्माण कराया।

उन्होंने शिक्षा के जगत में ऐसे काम किए, जो आज सभी के लिए अनुकरणीय है। वशिष्ठ अतिथि बांसडीह विधायक केतकी सिंह और पूर्व सांसद रामाशंकर विद्यार्थी रहे। दिप्तमान सिंह राहुल और अंशुमान सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed