{"_id":"57c44e2f4f1c1b094b2cb447","slug":"bachchon-ko-khel-k-liye-kiya-jagruk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को खेल के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को खेल के प्रति किया जागरूक
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 29 Aug 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हाकी पकड़कर उनको श्रद्घासुमन अर्पित करते नन्हे-मुन्ने छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर लोरिक स्टेडियम में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालय के बच्चों को वीर लोरिक स्टेडियम में खेलों के बारे में बताकर खेल के प्रति जागरूक किया। यही नहीं अधिकारियों ने बच्चों को एक-एक के खेलने का गुर सिखाया।
वर्ल्ड स्पोर्ट्स डे पर सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे वीर लोरिक स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बच्चों को वीर लोरिक स्टेडियम में विभिन्न खेलों, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, शूटिंग हाल आदि को दिखाया। साथ ही विभिन्न खेलों के गुर बताये। कोआर्डिनेटर सपना पाठक ने बताया कि आज के बच्चे सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित रह जा रहे हैं,
जबकि क्रिकेट के अलावा और भी कई खेल हैं, जिसमें अपनी प्रतिभा के बल पर अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है। कहा कि हम सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों का ध्यान अन्य खेलों की ओर भी ले जाएं। ताकि अन्य खेलों में भी वे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। क्रिकेट के अलावा फुटबाल, हाकी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, खो-खो, कबड्डी आदि खेल भी बच्चों के भविष्य को निखार सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील किया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी दिलाना चाहिए। ताकि वे दिमाग के साथ ही शरीर से भी स्वस्थ्य रह सकें। इस मौके पर असद, जया, नमन, मानवेंद्र, अंश, उत्कर्ष, सोनी, अंजनेय, समृद्धि, शुभी, उत्कर्ष गुप्ता आदि रहे।