फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Baby girl snatched from the lap, died on the ground

गोद से बच्ची को छीन जमीन पर पटका, मौत

Thu, 23 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Thu, 23 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाभी से विवाद होने के बाद देवर ने उसकी गोद से दो वर्ष की बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला नगर के वार्ड  नंबर सात का है। घटना के बाद परिवार वालों ने शव को एक बगीचे में दफना दिया था, लेकिन इसकी पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया और अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा।

नगर की बड़ी मस्जिद के समीप राजेश रजक एवं सागर रजक का घर वार्ड सात में है। बुधवार की शाम सागर का भाभी ममता से किसी बात पर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नशे में धुत देवर ने दो वर्षीय गरिमा को गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची को भैंसहां मौजा के एक बाग में दफना दिया। एसओ ने दादी विद्यावती देवी के निशानदेही पर शव निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed