फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   baba jai gurudev ke karykram ko lekar asamanjas

बाबा जय गुरुदेव के कार्यक्रम को लेकर असमंजस

Thu, 20 Oct 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 20 Oct 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में जय गुरुदेव बाबा के कार्यक्रम को लेकर मची भगदड़ की घटना के बाद अब जिले के असनवार गांव में बाबा उमाकांत गुट की ओर से 22 अक्टूबर से होने वाले कार्यक्रम को लेकर अभी तक असमंजस बरकरार है। प्रशासन की तरफ से अभी तक अनुमति नहीं मिल सकी है। गुरुवार को जिले के आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया। कार्यक्रम में काफिले को लेकर जिला प्रशासन दुविधा में है।
विज्ञापन


 
जय गुरुदेव के कार्यक्रम को लेकर बाबा उमाकांत गुट द्वारा असनवार गांव में तैयारी जोरों पर चल रही है। अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल व अपर पुलिस अधीक्षक रामयज्ञ यादव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल पर वाहन पार्किंग, भंडारा व सभा स्थल का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी के अनुसार, अगर वाहनों के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या ज्यादा हुई तो जाम की स्थिति उपजने के मद्देनजर कार्यक्रम को रद्द भी किया जा सकता है। हालांकि संगत के अध्यक्ष कृपाशंकर बरनवाल ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि काफिला कम होगा। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed