फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ayushman cards will be made for people above 60 years of age

Ballia News: 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Tue, 01 Jul 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards will be made for people above 60 years of age
उत्तर प्रदेश आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत पात्र एसईसीसी परिवारों में अतिरिक्त परिवारों के 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ नागरिकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले यह उम्र सीमा 70 वर्ष निर्धारित की गई थी। इस आशय का पत्र चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव प्रार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को भेजा है। पत्र में कहा कि राज्य सरकार की स्वीकृति के क्रम में एनएफएसए डाटा के अधीन पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक के ऐसे 11.74 लाख परिवार जिनमें सभी सदस्य वरिष्ठ नागरिक 60 वर्ष से ऊपर हैं को अतिरिक्त परिवारोंं के सापेक्ष सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उक्त परिवारों का डाटा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 से लिया गया है जो पूर्णतः आधार सीडेड है। इस कारण इन परिवारों का स्थलीय स्तर पर चिह्नांकन अत्यंत सुगम एवं सुलभ होगा। इस आधार पर एनएफएसए डाटा के अंतर्गत ऐसे परिवार जिनमें कम से कम 6 सदस्य हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहें हैं। उसी प्रकार एनएफएसए डाटा के ऐसे परिवार जिसके सभी सदस्य वरिष्ठ नागरिक 60 वर्ष से ऊपर हैं उन्हें भी उक्त कार्य योजना में समागत करते हुए शिघ्राति शीघ्र आयुष्मान कार्ड निर्गत किए जाएं। नगरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल सिंह का कहना है कि 60 वर्ष से ऊपर के पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed