फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ayurvedic hospital to be built in Sonbarsa at a cost of 80 lakhs: Mast

80 लाख की लागत से सोनबरसा में बनेगा आयुर्वेदिक चिकित्सालय : मस्त

Thu, 30 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital to be built in Sonbarsa at a cost of 80 lakhs: Mast
बैरिया। सोनबरसा में 80 लाख रुपये की लागत से आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने धनराशि स्वीकृत किया है। यह जानकारी देते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बुुधवार को पत्रकारों को बताया कि जल्द ही इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम किया जाएगा। सांसद ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अलावा होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्सालयों की भी स्थापना करने की योजना है। बताया कि चितबड़ागांव में आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण हो रहा है। जल्द ही सोनबरसा में भी निर्माण कार्य शुरू होगा। यही नहीं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को संसाधनों से लैस कर दिया जाएगा। सभी जगहों पर चिकित्साधिकारियों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य मंत्री/ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मैंने आग्रह किया है। उन्होंने इस संदर्भ में भी तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। श्री मस्त ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यहां के लोगों को इलाज कराने के लिए बाहर न जाना पड़े इसलिए मैं लगातार अस्पतालों को सभी सुविधाओं से लैस करने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने जनपदवासियों से इसके लिए सहयोग और सुझाव मांगे हैं। कहा कि रेलवे में भी कई विकास कार्य होंगे। रेलवे को अग्निपथ योजना के बहाने असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है, जो दुखद है। जो सेवाएं अस्त-व्यस्त की गई हैं। उसे ठीक करने का प्रयास तेजी से हो रहा है। सांसद ने कहा कि हर हाल में बलिया शहर सहित पूरे जनपद में जलभराव की समस्या का निराकरण इस वर्ष कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed