{"_id":"6ab03cc87dadf64f9407ffff","slug":"awareness-program-on-viksit-bharat-2047-ballia-news-c-190-1-bal1001-173342-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विकसित भारत 2047 पर जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विकसित भारत 2047 पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा स्थित जनता इंटर कॉलेज में शनिवार को विकसित भारत - उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य डॉ. उमेशचंद पांडेय रहे। उन्होंने छात्रों को बताया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 संकल्प में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा, तभी भारत विकसित होगा।
उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन, तकनीक और राष्ट्र के कर्तव्य अपनाने का आह्वान किया। 2047 तक देश को आत्मनिर्भर, शिक्षित, समृद्ध बनाने का नेतृत्व विद्यार्थियों को करना है। छात्रों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त समाज, डिजिटल साक्षरता पर भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश, अंजनी सिंह, दिव्य प्रताप सिंह, अनुज कुमार सिंह सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्रों ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुस्तकें देकर पुरस्कृत किया।