फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aware rally

मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखवाओ

Thu, 25 Jul 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Aware rally
बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के न्याय पंचायत मिड्ढा में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली गुरुवार को निकाली गई। जिसका शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, जिला समन्वयक ओमप्रकाश सिंह, ग्राम प्रान प्रतिनिधि प्रवीण सिंह व एनपीआरसी अली अख्तर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखवाओ। 21वीं सदी की यही पुकार, शिक्षा है सबका अधिकार।
विज्ञापन

घर-घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा.. के नारे लगाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रैली स्कूल से निकलकर गांव का भ्रमण कर पुन: स्कूल पर पहुंची। बच्चों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि शिक्षा समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार भी शिक्षा के प्रति जागरूक और कटिबद्ध है। कहा कि प्राइवेट कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर भी सरकारी स्कूलों में भी अंग्रेजी की शिक्षा दिलाई जा रही है। रामप्रकाश सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, संजय सिंह, विश्वजीत सिंह, अरविंद पाठक, हारून रसीद, चित्रलेखा सिंह, श्वेता सिंह, अर्चना शर्मा, राघवेंद्र सिंह, शशिभान सिंह, बबीता पांडेय, अशोक सिंह, अमरील ओझा, जुबेर, अमरीश पांडेय, रामनारायण यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed