फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aware of creations developing in the Corona era

कोरोना काल में लोगों के बीच खुशियां बांट रहे युवा कवि विकास

Thu, 18 Jun 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Aware of creations developing in the Corona era
बलिया। कोरोना काल में जिले के युवा कवि विकास बरनवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी कविता, गजल के जरिये लोगों को बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं बल्कि कुछ कर गुजरने का जज्बा भी पैदा कर रहे हैं। वे पोएटिक आत्मा, दिल्ली पोएट्री क्लब, वर्ल्ड पोएट्री ऑर्गनाईजेशन, पुरवईया पोएट्री, कला नेशन इंडिया आदि से जुड़े हैं। अमर उजाला से बातचीत में विकास ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में पोएटिक आत्मा के ग्लोबल लिटरेचर ई-फेस्टिवल में देश विदेश के कलाकारों के साथ बांसुरी वादन किया, जिसे काफी सराहना मिली। विकास आत्मा एनजीओ के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। सोशल वर्क में परास्नातक विकास एक मल्टीनेशनल कंपनी में मानव संसाधन विश्लेषण एवं सीएसआर (सोशल वर्क) के लिए कार्यरत हैं। कवि सम्मेलन और मुशायरे में इनकी रचनाएं काफी पसंद की जाती हैं। उनकी प्रेरक कविता.. लोग अपनी छोटी सोच से गरीब होते हैं, हमारे ऊंचे थे ख्वाब निखर गए साहब.. काफी सराही गई है। विकास बरनवाल अमर उजाला फेसबुक पर शनिवार को साढ़े 12 बजे लाइव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed