फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Awaiting approval for construction of eight new power substations

आठ नए विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए स्वीकृति का इंतजार

Fri, 28 Jan 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Awaiting approval for construction of eight new power substations
वर्ष 21-22 से 25-26 पंचवर्षीय योजना में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 33 करोड़ से कुल आठ नए विद्युत उपकेंद्र बनाने की तैयारी विद्युत विभाग ने की है। विद्युत विभाग की ओर से इस बाबत शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन शासन से अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही प्रस्ताव स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में बिजली की आपूर्ति सुधारने को विद्युत विभाग की ओर से समय-समय पर कवायद की जाती है। विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में यह सामने आया कि जनपद के कई ऐसे इलाके हैं जहां विद्युत उपकेंद्र को लंबी दूरी तक बिजली की आपूर्ति करनी पड़ती है। इसके चलते तारों की लंबाई अधिक होने के कारण लाइन लॉस भी अधिक होता है। इस कमी को दूर करने के लिए विद्युत विभाग ने कवायद तो की लेकिन अभी भी यह कवायद अधर में लटका हुआ है। विद्युत विभाग की ओर से जिले के अलग-अलग स्थानों पर कुल आठ नए विद्युत उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हालांकि इसे पंचवर्षीय योजना में शामिल किया गया है जो वर्ष 2025-26 तक पूरा होगा। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम के क्षेत्र में एक, द्वितीय में चार, तृतीय में दो व चतुर्थ के क्षेत्र में एक विद्युत उपकेंद्र का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

यहां के लिए प्रस्तावित है विद्युत उपकेंद्र
विद्युत वितरण खंड प्रथम के क्षेत्र में माधोपुर, द्वितीय के क्षेत्र में जिगिरसड़, माल्देपुर, भरौली व सागरपाली में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अलावा विद्युत वितरण खंड तृतीय के क्षेत्र में पुरुषोत्तम पट्टी व चोगड़ा तथा चतुर्थ के क्षेत्र में लालगंज में निर्माण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरण में होगा निर्माण
पहले चरण में जिगिरसड़, पुरुषोत्तम पट्टी व लालगंज में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अलावा द्वितीय चरण में माल्देपुर, भरौली व चोगड़ा तथा तृतीय चरण में माधोपुर व सागरपाली में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का प्रस्ताव है।

जिले में आठ नए विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सभी आठ उपकेंद्र पंचवर्षीय योजना में हैं। निर्माण पर कुल 33 करोड़ खर्च होने की संभावना है। शासन से स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- एके चौधरी, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, द्वितीय, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed