{"_id":"64c2b2800f6b7a725206294f","slug":"attempted-cruelty-to-three-and-a-half-year-old-innocent-ballia-news-c-190-1-bal1001-537-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: साढ़े तीन साल के मासूम से दरिंदगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: साढ़े तीन साल के मासूम से दरिंदगी की कोशिश
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
गड़वार थाना अंतर्गत एक गांव में साढे तीन वर्षीय बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच एक गांव का 25 वर्षीय युवक उसे टाफी दिखाकर बहला फुसलाकर खेत में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। बच्ची के जोर-जोर से रोने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले आरोपी भाग गया। पीड़िता की मां ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के लिए भेजा। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जा रहा था। मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।