{"_id":"68dc1d235670906f1e050344","slug":"attempt-to-snatch-mobile-girl-stabbed-when-resisted-ballia-news-c-190-1-ana1001-149357-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मोबाइल छीनने की कोशिश, विरोध पर युवती को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मोबाइल छीनने की कोशिश, विरोध पर युवती को मारा चाकू
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना के बिगह जमीन बिगह गांव के काली मंदिर पुलिया के पास शौच के लिए जा रही दो बहनों से बाइक सवार उचक्कों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने गीतांजलि कुमारी (23) को चाकू मार दिया। गीतांजलि को बाएं हाथ और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। सोमवार की रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल से वाराणसी बीएचयू ले जाया गया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बिगह जमीन बिगह गांव के प्रधान देवानंद राव ने बताया कि घटना रविवार रात की है। गीतांजलि अपनी छोटी बहन के साथ गांव के खेत में शौच करने जा रही थी। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और मोबाइल छीनने लगे। लेकिन दोनों बहनों के विरोध के कारण वे नाकाम रहे। पकड़े जाने के भय से बदमाशों ने गीतांजलि पर चाकू से हमलाकर दिया। इसके बाद भाग निकले। गीतांजलि को गंभीर हालत में सीयर सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने सोमवार की रात वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। जख्मी युवती की मां रुकमणी की तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि महिला पर हमला करने के मामले में दो अज्ञात बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
बलिया। रेवती थानांतर्गत ग्राम सभा चौबे छपरा में सोमवार की रात धारदार हथियार से मणींद्र नाथ सिंह (46) पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज चल रहा है। चौबे छपरा गांव निवासी विचराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरे भाई मणींद्र नाथ सिंह सोमवार की शाम को दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान पड़ोस के अयोध्या सिंह, झारखंडे सिंह, पवन सिंह, अमन सिंह लाठी-डंडे, धारदार हथियार के साथ पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। मणींद्र के मना करने पर सभी लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। खून से लथपथ भाई का इलाज ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था, चंदे को लेकर कहासुनी हुई थी। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने कहा कि मारपीट मामले में मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद