फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attempt to burn copies of railway notification

Ballia News: रेलवे अधिसूचना की प्रतियां जलाने की कोशिश

Tue, 21 Feb 2023 04:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn copies of railway notification
रेलवे अधिसूचना की प्रतियां जलाने की कोशिश
विज्ञापन

रेवती रेलवे स्टेशन का दर्जा बहाल रखने के लिए भेजा पत्र
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवती। रेलवे स्टेशन को आईबीएस बनाए जाने संबंधित आदेश के विरोध में स्थानीय स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक नगर के बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पर हुई। बैठक में रेवती रेलवे स्टेशन को आईबीएस की श्रेणी में डाले जाने के संबंध में जारी अधिसूचना के विरोध में स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा रेल मंत्री को संबोधित पत्र मंगलवार को भेजा गया।
पत्र में रेवती रेलवे स्टेशन को उसके पुराने दर्जे में रखे जाने की बात कही गई है। इसके पूर्व उक्त जारी अधिसूचना की प्रति को जलाने का प्रयास समिति के लोगों द्वारा किया गया। पुलिस ने समझा बुझाकर मना कर दिया। रेवती रेलवे स्टेशन के लिए गठित स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति की ओर से स्टेशन को उसके पुराने दर्जा में शामिल कराए जाने को लेकर पत्र में दर्जनों बार किए गए धरना प्रदर्शन अनशन आदि संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि संघर्ष समिति आज भी उक्त मांग पर कायम है।
विज्ञापन

पत्र के माध्यम से रेल मंत्री से मांग की गई है कि रेवती रेलवे स्टेशन को उसके पुराने दर्जे में शामिल करते हुए स्टेशन बहाल किया जाए। पत्र में यह भी कहा गया कि ऐसा नहीं होने पर आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन के लिए संघर्ष समिति बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी रेल प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के एक ट्रैक को हटाने का काम शुरू
रेवती। अंग्रेजी शासन के समय में बिछाए गए लगभग सवा सौ वर्ष पुराने रेल ट्रैक को रेल विभाग की ओर से हटाने का काम शुरू किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में अंग्रेजी शासन के विरोध में रेवती में स्वतंत्रता सेनानियों ने रेवती रेल लाइन को उखाड़ दिया था। बाद में अंग्रेजी सत्ता द्वारा उक्त लाइन पर ट्रैक स्थापित करने का काम किया गया। तब से लेकर अब तक रेवती रेल स्टेशन पर तीन ट्रैक थे। मंगलवार को स्टेशन की तरफ की ट्रैक को रेलवे द्वारा उखाड़ने का काम जारी था। स्थानीय स्टेशन को आईबीएस बनाए जाने को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed