फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attack on the residence of zip member representative, damage to the vehicle

जिपं सदस्य प्रतिनिधि के आवास पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त

Wed, 22 Dec 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Attack on the residence of zip member representative, damage to the vehicle
हल्दी। स्थानीय गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के दरवाजे पर मंगलवार की शाम करीब दो दर्जन लोगों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने जिपं सदस्य प्रतिनिधि की स्कार्पियो पर कई राउंड फायरिंग करके क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले ने पुलिस ने दो नामजद समेत 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

हल्दी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हिमांशु उपाध्याय ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक सहित 20 अज्ञात लोगों मंगलवार की शाम हथियार व लाठी डंडे के साथ दरवाजे पर आए और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। हम लोग डरकर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब कोई नहीं मिला तो उन लोगों ने मेरी स्कार्पियो को लाठी डंडे से मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। जिपं सदस्य प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर में हल्दी स्थित पुरानी बाजार में हिमांशु के छोटे भाई व आरोपियों के बीच मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed