फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ASP and CO inspected the spot.

Ballia News: एएसपी और सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Mon, 08 Jun 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
ASP and CO inspected the spot.
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा बाजार में शनिवार को रज्जब हुसैन उर्फ लक्की के घर दिनदहाड़े हुई लूटपाट और महिलाओं के साथ मारपीट की घटना की सूचना पर शनिवार रात अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल और क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पीड़ित रज्जब हुसैन उर्फ लक्की से घटना की विस्तृत जानकारी ली और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले के शीघ्र खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। संबंधित थानाध्यक्ष को सभी पहलुओं पर जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का सफल खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

---------------
पीड़ित परिवार से मिले विधायक रिजवी

पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा बाजार में हुई घटना के बाद रविवार को क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि दिनदहाड़े घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना अत्यंत गंभीर है। विधायक ने पुलिस से मामले में शीघ्र खुलासे की मांग की है। इस दौरान मदन राय, अवधेश सिंह, उपेंद्र यादव, सतीश सिंह, अनिल सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed