{"_id":"680a91ead226dc5f3409df7b","slug":"as-the-day-progressed-the-sun-became-intense-heatwave-made-people-miserable-with-42-degree-temperature-ballia-news-c-190-1-bal1002-138286-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दिन चढ़ते ही तीखी धूप... 42 डिग्री तापमान के बीच लू ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दिन चढ़ते ही तीखी धूप... 42 डिग्री तापमान के बीच लू ने किया बेहाल
विज्ञापन
बलिया। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में मौसम के तल्ख तेवर से हर कोई बेहाल है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। दिन भर लू के थपेड़ों ने लोगों के घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। लोगों का कहना था कि अभी यह हाल है तो मई व जून में क्या होगा।
गर्मी का सितम अब बर्दाश्त से बाहर होने लगा है। दिन चढ़ते ही तीखी धूप हर कदम को रोक ले रही थी। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। दोपहर में लू के बीच स्कूल से घर जाते ही वह बेहाल हो जा रहे हैं। उनका चेहरा लाल हो जा रहा है। हालत यह थी कि सड़कों, ऑफिस और भवनों से आंच निकलती महसूस हुई। दोपहर में सड़क धधकती रही, बाइक से चलने वाले को पिच से निकलने वाली आंच चेहरे को झुलसा रही थी। सिर व चेहरे पर गमछा आदि बांधकर लोग घरों से बाहर निकले। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले।
70 से 80 रुपय हुआ नारियल पानी: गर्मी का तेवर बढ़ते ही नारियल पानी की मांग बढ़ने लगी है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नारियल पानी के दाम बढ़ गए हैं। ्र
विज्ञापन
70 रुपये में बिकने वाला नारियल अब 80 रुपये में मिल रहा है। वहीं, रसीले फलों की डिमांड भी बढ़ने से इनके दाम में उछाल आ गया है। रोडवेज बस स्टैंड, कचहरी, स्टेशन के सामने दुकानदारों ने नारियल पानी के दामों में वृद्धि् की है। लोगों की तरल, हल्के व पौष्टिक पदार्थों में लोगों की पहली पसंद नारियल पानी होता है।
बिजली कटौती बढ़ा दे रही लोगों की मुश्किलें : गर्मी बढ़ने के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनमाना बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। सदर, सिकंदरपुर, बांसडीह, बैरिया, बेल्थरारोड व रसड़ा तहसील क्षेत्र में छह से आठ घंटे तक बिजली कट रही है। वहीं, नगर में भी तीन से चार घंटे बिजली काटी जा रही है। शासन से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का आदेश का असर नहीं है। जब उपभोक्ता विभाग से संपर्क करते हैं तो कहा जाता है कि रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है। तेज हवा चलने से फाल्ट अधिक हो रहे है।
गर्मी के कारण बेहाल हो जा रहे पशु : भीषण गर्मी के बीच पशुओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। गर्मी व लू के कारण वह बेहाल हो जा रहे है। पशु पालक पशुओं को सुबह व शाम स्नान करा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी दोपहर में पशु हांफने लग जा रहे हैं।