फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arun became the president of Tehsil Advocates Association, Minister Munesh

Ballia News: तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने अरुण, मंत्री मुनेश

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Arun became the president of Tehsil Advocates Association, Minister Munesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौकियामोड़/ बेल्थरारोड। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के हुए चुनाव में अरुण कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमानुलहक अब्बासी व मंत्री मुनेश चंद्र वर्मा चुने गए। उधर, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर रामनारायण गुप्ता के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अरुण श्रीवास्तव 42 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि राणाप्रताप सिंह 34, हरेंद्र राजभर 29, कलिंद्र यादव को मात्र 14 मतों से संतोष करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमानुलहक अब्बासी को 71 मत तथा संजीत गुप्ता को 47 मत मिले। मंत्री पद के लिए मुनेश चंद वर्मा 58, दिलरोज अहमद 27, विजय कुमार 21, अतुल प्रकाश यादव आठ, परवेज को मात्र पांच मत मिले। इसके साथ ही रामनारायण गुप्ता को एकल नामांकन के चलते संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया। कहा, बार- बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित कर वादकारियों को न्याय दिलाया जाएगा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अहमद ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। एल्डर्स कमेटी में चेयरमैन मंजूर अहमद के अलावा अधिवक्ता ज्ञानचंद प्रजापति, सूर्यनाथ यादव, गोपाल चंद, त्रिभुवन कुमार शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed