फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arson and firing on two sides over land dispute

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षा में आगजनी व चली गोली

Fri, 12 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Arson and firing on two sides over land dispute
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार ग्राम में शुक्रवार की अपराह्न भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे, पत्थरबाजी के साथ ही आगजनी और फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान हुई फायरिंग में वाराणसी के महमूरगंज निवासी धर्मेंद्र पांडेय (35) के पेट को चीरते हुए गोली बाहर निकल गई और वह लहूलुहान हो गया। वहीं दो सगे भाइयों को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फरसाटार ग्राम में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद का मामला चल रहा था। एक पक्ष का आरोप है कि भूमि विवादित है जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। फिर भी एक पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर शुक्रवार को नया गेट लगाया जा रहा था। जिसे दूसरे पक्ष के द्वारा निर्माण को रोक दिया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईट पत्थर, गोली व आगजनी की घटना आरम्भ हो गई। इस दौरान चली गोली में एक पक्ष के वाराणसी जनपद के महमूरगंज निवासी धमेंद्र पांडेय के पेट में जा लगी। जिससे वह लहुलूहान होकर गिर गया। जबकि दूसरे पक्ष के दो सगे भाई मोहम्मद जान (37) और इरफान (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि घटना में दूसरे पक्ष के लोगो ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी और पत्थर बाजी की। आरोप यह भी है कि वाराणसी से बदमाश बुलाकर प्लांनिग के तहत निर्धारित भूमि से अधिक भूमि लूटने की योजना करके घटना को अंजाम दिया गया है। घटना स्थल से पांच कारतूस पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed