फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   arrested

चोरी की बाइक संग पांच गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
arrested
चोरी की पांच बाइक संग पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। जनपद बलिया के थाना बासडीह रोड़ , स्वाट टीम व सर्विलांस टीम द्वारा पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से चोरी की पांच अदद मोटर साइकिलें व दो अदद अवैध कट्टा मय चार अदद 315 बोर के जिन्दा कारतूस बरामद किए।
शनिवार रात करीब पौने नौ बजे प्रभारी निरीक्षक बांसडीह रोड़, प्रभारी स्वाट टीम व प्रभारी सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वाहन चोर कांशीराम आवास कालोनी टकरसन के पास चोरी की मोटर साइकिल बेचने की बात कर रहें हैं। इस सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके से पांच व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। इनमें से कन्हैया जी वर्मा के पास से एक मोटरसाइकिल यूपी 60 वाई 9348 व जामा तलाशी में एक अदद अवैध कट्टा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर, सतीश सैनी के पास से बाइक यूपी 60 पी 9038 तथा जामा तलाशी में एक अदद अवैध कट्टा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, अजय उर्फ गोलू के पास से बाइक यूपी 60 डब्लू 4216, सूरज कुमार के पास से बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल तथा सुनील राम के पास से बाइक यूपी 61 वाई 2217 बरामद किया गया ।
विज्ञापन

इस प्रकार पांच अदद मोटर साइकिल व दो अदद अवैध कट्टा मय चार जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक गिरोह है जो भीड़- भाड़ वाले जगहों से बाइक चुराकर बेचकर अपनी जीवन यापन करते है। इस सम्बन्ध में थाना बांसडीह रोड़ पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed