{"_id":"6866d0dd585e1211f20dbbb4","slug":"arrest-the-driver-who-fled-after-the-road-accident-five-days-ago-ballia-news-c-190-1-svns1008-143362-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे के बाद भागे चालक को करें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे के बाद भागे चालक को करें गिरफ्तार
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के गायघाट डाक बंगला के समीप पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग के लिए पूर्व विधायक के नेतृत्व में लोग थानाध्यक्ष से मिले।
हल्दी थाना क्षेत्र गायघाट निवासी गोपाल राजभर (30) तथा बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही निवासी रवि राजभर (30) व अशोक राजभर (45) एक ही बाइक से किसी कम से बलिया की ओर जा रहे थे। गायघाट डाक बंगला के पास इनकी बाइक में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कार्य से जुड़े तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
टक्कर से तीनों बाइक सवार सड़कपर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने गोपाल व अशोक को मृत घोषित कर दिया था। जबकि गंभीर रूप से घायल रवि को वाराणसी रेफर कर दिया था। वाराणसी में उपचार के दौरान रवि की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन व दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को लेकर थाने पर पहुंच थानाध्यक्ष हल्दी से आरोपी डंपर ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि डंफर को कब्जे में लिया गया है। टीम गठित कर ड्राइवर को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।