फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Army soldier dies during treatment, last salute given in respect

Ballia News: इलाज के दौरान सेना के जवान की मौत, सम्मान में दी अंतिम सलामी

Fri, 17 Nov 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Army soldier dies during treatment, last salute given in respect
कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी सेना के जवान की बृहस्पतिवार की देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को गांव में शव लेकर पहुंचे सेना के जवानों की सलामी के बाद परिजनों ने गांव में ही दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव के उदय प्रताप सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार सिंह पंजाब के फिरोजपुर में 17 राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे। प्रवीण एक माह की छुट्टी पर घर आए थे। चार दिनों पूर्व अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन अस्पताल भर्ती कराए थे। देर रात उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह शव लेकर गांव पहुंचे गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने प्रवीण कुमार सिंह के शव को अंतिम सलामी दी। गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रवीण सिंह को दो पुत्री व एक पुत्र हैं। पत्नी ज्योति सिंह, पुत्री कोमल व काव्या तथा पुत्र सम्राट का रो रोकर बुरा हाल था। भाजपा नेता विश्राम सिंह, अरूण सिंह, प्रतीक सिंह, दिग्विजय सिंह, पिंटू सिंह,भानू प्रताप सिंह, दीपक सिंह, उमेश सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed