{"_id":"609e6c208ebc3e929b104167","slug":"army-soldier-died-ballia-news-vns5894018195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कार्ड देकर लौट रहे आर्मी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कार्ड देकर लौट रहे आर्मी जवान की मौत
विज्ञापन
सिकंदरपुर। अपनी शादी का कार्ड मित्रों व सगे संबंधियों को देकर वापस घर लौट रहे आर्मी जवान की बृहस्पतिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद निवासी श्यामबाबू यादव (25) पुत्र शिवजी यादव अपने भतीजे उमेश यादव (24) पुत्र देवनाथ यादव के साथ बृहस्पतिवार की देर रात सगे संबंधियों को अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड देकर वापस लौट रहे था। जैसे ही वह सिकंदरपुर-मनियर मार्ग पर बसारीखपुर चट्टी के समीप पहुंचे कि उनकी कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने श्याम बाबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि उमेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्यामबाबू का तिलक 20 मई व शादी 24 मई को होनी सुनिश्चित थी। इसके लिए वह छुट्टी लेकर 12 मई को घर आया था।