फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Armed miscreants stabbed three people including the hotel manager

UP: हथियारबंद बदमाशों ने होटल में मैनेजर सहित तीन को मारा चाकू, 25 मिनट तक मचाया उत्पात; कट्टा भी सटाया

Mon, 11 Aug 2025 01:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 01:31 AM IST
सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में होटल में उत्पात मचाने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले बदमाश भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवया। वहीं, एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Armed miscreants stabbed three people including the hotel manager
माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: बलिया शहर से सटे हनुमानगंज स्थित होटल में बीते शनिवार की रात सात-आठ हथियारबंद बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। खाना देने से मना करने पर बदमाशों ने होटल मालिक मोहनीश गुप्ता व मैनेजर संतोष मिश्र पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


चाकूबाजी में मैनेजर संतोष, वेटर अरविंद कन्नौजिया, राजू गुप्ता घायल हो गए। बदमाशों ने गार्ड पर रिवाल्वर तानकर गेट बंद न करने की धमकी दी। होटल में करीब 25 मिनट तक हंगामा करने के बाद बदमाश पुलिस के आने के पूर्व वहां से भाग गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से घायल मैनेजर को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसी कैमरे खंगाले। होटल के बगल के एक युवक को हिरासत में ले लिया। होटल मालिक की तहरीर पर अभिषेक तिवारी उर्फ मोनू, जय प्रकाश तिवारी उर्फ झून्नु, चंदर सिंह, कमलेश राजभर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी होटल मालिक मोहनीश गुप्ता ने बताया कि देर रात पांच-छह युवक आए। काउंटर पर खाने की मांग की तो वेटर ने रेस्टोरेंट बंद हाेने की बात कही। इस पर वे गाली गलौज करने लगे।

पुलिस ने की कार्रवाई

मैनेजर संतोष ने कहा कि त्योहार का दिन और काफी रात हो चुकी है। इसलिए खाना नहीं मिल पाएगा। इस पर युवकों ने मैनेजर के साथ मारपीट की। युवकों ने फोन कर बाहर से अपने दोस्तों को बुलाया। इसके बाद कुछ युवक चाकू और रिवाल्वर लेकर होटल में पहुंचकर गाली गलौज करने लगे।

उन्होंने पहले मैनेजर संतोष मिश्र निवासी हल्दी को चाकू मार दिया। वह गिर पड़े तो उनकी लात घूसों से पिटाई की। होटल मालिक ने बताया कि इसके बाद युवकों ने मुझ पर जानलेवा हमला किया, किसी तरह कमरे में भाग कर जान बचाई। बीच बचाव करने आए वेटर अरविंद कन्नौजिया निवासी करनई व मैनेजर के दोस्त राजू गुप्ता को चाकू मार कर घायल कर दिया।

गार्ड को भी रिवाल्वर दिखा कर गेट न बंद करने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल में लगे सीसी कैमरों को खंगाला। पास के गैरेज से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसके यहां शाम को कुछ युवक शराब पी रहे थे। थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि होटल मालिक की तहरीर पर अभिषेक तिवारी उर्फ मोनू, जय प्रकाश तिवारी उर्फ झून्नु, चंदर सिंह, कमलेश राजभर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed