{"_id":"6096b1928ebc3e8dab49b864","slug":"arbitrary-in-many-neighborhoods-police-shut-down-shops-ballia-news-vns588553835","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मोहल्लों में मनमानी, पुलिस ने बंद कराईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मोहल्लों में मनमानी, पुलिस ने बंद कराईं दुकानें
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण ने पूरे देश में तहलका मचा रखा है और इससे जनपद भी अछूता नहीं है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है पिछले कई दिनों से लगातार मौत की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा संक्रमितों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से 10 मई की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। इसमें जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है जिसकी आड़ में दुकानदार से लेकर खरीदार तक मनमानी कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने नगर के कई मोहल्लों में दुकानदारों और खरीदारों को कोरोना कफ्यू तोड़ने पर फटकार लगाई और चेताया।
कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ा दी गई है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही कर्फ्यू के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है, लेकिन शनिवार को कर्फ्यू बेअसर दिखा।
बेकाबू होते जा रहे कोरोना संक्रमण को मात देने और प्रतिदिन मिल रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को कम करने के लिए सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजारों में बेतहाशा भीड़ देखने को मिल रही है। आलम यह है कि लोग लापरवाही कर रहे हैं और सड़कों पर उमड़ रहे हैं। खासकर सब्जी बाजार में तो इस कदर भीड़ उमड़ रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो जा रहा है। वहीं प्रशासन भी कोरोना कर्फ्यू को लेकर सजग नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजारों में सामान्य दिनों जैसी भीड़ देखने को मिली। स्टेशन रोड से लेकर चौक शहीद पार्क, लोहापट्टी, गुदरीबाजार, बड़ा गड़हा, सिनेमा रोड, आर्यसमाजरोड, कासिम बाजार, विशुनीपुर, अन्ना हजारे गली में लोगों की भीड़ रही और इस दौरान दुकानें भी खुली देखी गई। बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़ में कोरोना कर्फ्यू व सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाते देखे गए। हालांकि दुकानदारों की मनमानी देख पुलिस भी हरकत में आई और कई मोहल्लों में दुकानदारों को फटकार लगाते हुए दुकानों को बंद कराया और चेताया। कई मोहल्लों में पुलिस ने डंडे भी भांजे। इसके बाद अधिकांश दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से जिलेभर में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट है। शनिवार को शहर के कुछ स्थानों पर दुकानदारों के मनमानी करने की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर दुकानों को बंद कराया।
- विक्रमजीत सिंह, सीओ, सिटी, बलिया।