फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arbitrariness being done in giving benefits of the scheme

योजना का लाभ देने में की जा रही मनमानी

Wed, 09 Nov 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Arbitrariness being done in giving benefits of the scheme
बलिया। समाज कल्याण विभाग में लाभार्थियों को योजना का लाभ देने में भी मनमानी की जाती है। बजट का बहाना बनाया जाता है और बजट मिलने पर खास लाभार्थियों का भुगतान किया जाता है। पारिवारिक लाभ योजना के तहत कई लाभार्थी कार्यालय का चक्कर लगा रहे। करीब ढाई वर्ष पहले ग्रामीण बैंकों के विलय व आईएफएससी कोड बदलने के कारण कल्याण सेक्टर के लाभार्थियों को काफी परेशान होना पड़ा। लेकिन विभागीय अधिकारी आज भी इसका निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं। जिले में सबसे अधिक ग्रामीण बैंक की 86 शाखाएं हैं जो कमोवेश ग्रामीण इलाके के प्रमुख बाजार व गांवों में स्थापित हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश लोगों के खाते भी इन्हीं बैंकों में हैं। समाज कल्याण विभाग से संचालित अलग -अलग योजनाओं के कई लाभार्थी बीते दो वर्षों से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन विभाग की ओर से इसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। विभागीय कर्मी कभी बजट तो कभ अन्य बहाना बनाकर लाभार्थियों को वापस कर दे रहे हैं। करीब दो माह पहले शासन की ओर से पारिवारिक लाभ योजना के तहत छह लाख की धनराशि मुहैया कराई गई लेकिन इसके भुगतान में काफी खेल किया गया और दो वर्ष पूर्व के लाभार्थियों का भुगतान अभी भी अधर में है। हनुमानगंज ब्लॉक के वैना गांव निवासी ममता सिंह का पारिवारिक लाभ योजना के तहत आवेदन स्वीकृत है। लेकिन अब तक उनके खाते में धनराशि नहीं पहुंच सकी। बेलहरी ब्लॉक के पिंडारी गांव निवासी रीना देवी ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत दो वर्ष पूर्व आवेदन किया। आवेदन आज भी पेंडिंग है, जबकि इसके बाद के आवेदन करने वालों का भुगतान किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में कई लाभार्थियों की धनराशि बैंकों के आईएफएससी बदलने के कारण पीएफएमएस से वापस हो गई। इन लाभार्थियों के भुगतान के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। अनुमति मिली तो भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed