फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Approval received for beautification of Jackfruit drain

Ballia News: कटहल नाले के सुंदरीकरण की मिली स्वीकृति

Mon, 14 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Approval received for beautification of Jackfruit drain
बलिया। शहर के बीच से होकर गंगा व सुरहाताल को मिलाने वाले कटहल नाले के सुंदरीकरण की योजना को शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है। प्रशासन ने कटहल नाले के दोनों तरफ दो-दो किमी तक पाथवे व सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन

कटहल नाले के सुंदरीकरण के लिए अमृत योजना कार्यक्रम के तहत प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव में नाले के दोनों 15-15 मीटर ज़मीन की जरूरत है। जिलाधिकारी ने कटहल नाला के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए एक छह सदस्यीय टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

पहले फेज में रामपुर महावल कटहल नाला की चाभी से परमंदापुर पुल तक कार्य होगा। इसके लिए शासन को 17 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। दोनों साइड मिलकर कुल 4 किमी का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनडीएस के जेई अभिलाष पांडेय ने बताया कि कटहल नाले पर दोनों पाथवे व सुंदरीकरण की योजना की शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसे बेहतर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed