फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Appearance of government schools will be improved by Project Alankar Yojana

प्रोजेक्ट अलंकार योजना से संवरेगी राजकीय विद्यालयों की सूरत

Wed, 13 Oct 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Appearance of government schools will be improved by Project Alankar Yojana
बलिया। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए अच्छी खबर है। विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना शुरू की है। इसके तहत विद्यालयों में आवश्यकताओं का आंकलन करते हुए उसकी सूची जिला स्तरीय समिति से स्वीकृत कराते हुए शिक्षा निदेशक को 27 अक्तूबर तक भेजनी होगी। इसके बाद शिक्षा निदेशक के स्तर से कार्यों को कराने की मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 10 राजकीय इंटर कॉलेज हैं। इनमें से कुछ विद्यालय अच्छी स्थिति में हैं तो बहुत से विद्यालयों की हालत खस्ता है। शासन ने बदहाल राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधारने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि राजकीय विद्यालयों की दशा को सुधारने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना शुरू हो रही है। इससे विद्यालयों की कमियों को दूर कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, नवीन कक्ष का निर्माण, प्रयोगशाला, खेल मैदान, ओपन जिम, बैडमिंटन व वालीबाल कोर्ट की स्थापना, बाउंड्रीवाल निर्माण, बहुउद्देशीय हॉल, साइकिल स्टैंड, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, सौर ऊर्जा संयंत्र व रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed