{"_id":"6af4a8f15d81b59f19073279","slug":"appearance-of-baraiya-pond-to-be-transformed-before-chhath-beautification-work-gains-momentum-ballia-news-c-190-1-bal1001-176960-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छठ से पहले बदलेगी बरैया पोखरे की सूरत, सुंदरीकरण कार्य में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छठ से पहले बदलेगी बरैया पोखरे की सूरत, सुंदरीकरण कार्य में आई तेजी
विज्ञापन
नगर पंचायत चितबड़ागांव के बरैया पोखरा के सुंदरीकरण एवं घाटों का निरीक्षण करते नगर पंचायत चेयरमै
चितबड़ागांव। छठ महापर्व से पहले बरैया पोखरे को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की कवायद तेज हो गई है। पोखरे के सुंदरीकरण और घाटों को आकर्षक स्वरूप देने के लिए नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने पोखरे का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को छठ महापर्व से पहले सभी कार्य हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। ठेकेदार ने निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने का भरोसा दिलाया।
अध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु बरैया पोखरे पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सुंदरीकरण के साथ साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी तरह की परेशानी न हो।