फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anushka, Roshni, Salman top the race

Ballia News: दौड़ में अनुष्का, रोशनी, सलमान अव्वल

Wed, 26 Nov 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Anushka, Roshni, Salman top the race
मुरलीछपरा बीआरसी परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान पीटी करती छात्राएं।स
लालगंज। प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को बीआरसी मुरलीछपरा में किया गया। इसमें क्षेत्र के सभी कंपोजिट और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रामनगर की अनुष्का शर्मा प्रथम व टोला काशी राय की खुशी द्वितीय रहीं। प्राथमिक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रामनगर की रोशनी पासवान प्रथम और कंपोजिट टोला काशी राय की ज्योति दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में प्रावि दोकटी नम्बर एक के सलमान अली प्रथम और कंपोजिट विद्यालय लच्क्षुटोला के अनीश कुमार यादव दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग 200 मीटर में कंपोजिट रामनगर के नीरज यादव प्रथम और कंपोजिट लच्क्षुटोला के गोलू यादव दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कंपोजिट टोला काशी राय की प्रियंका यादव प्रथम और कंपोजिट शिवपुर की नीतू यादव दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में कंपोजिट रामनगर के धीरज साह प्रथम और कंपोजिट दोकटी नंबर एक के रंजीत यादव दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कंपोजिट शिवपुर की नीतू यादव प्रथम और प्राथमिक भगवानपुर की अंजली कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। बीईओ मुरली छपरा अरविंद कुमार, उपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र तिवारी, प्रमोद सिंह, जहांगीर आलम रहे। संचालन संगम अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed