{"_id":"68a0e255affcde68a0038250","slug":"anuj-saved-his-grandmother-from-snakebite-but-lost-the-battle-of-life-himself-ballia-news-c-20-ali1005-1090031-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सर्पदंश से दादी को बचाया, खुद जिंदगी की जंग हार गया युवक; मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सर्पदंश से दादी को बचाया, खुद जिंदगी की जंग हार गया युवक; मौत से परिवार में मचा कोहराम
Sun, 17 Aug 2025 10:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:24 AM IST
सार
बलिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। दादी के पेट पर सांप बैठा देख कर पोते ने उसे पकड़कर दूर फेंका, इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के दराव गांव में बृहस्पतिवार देर रात 11 वर्षीय अनुज राजभर की सर्पदंश से मौत हो गई। अनुज ने जान जोखिम में डालकर अपनी दादी को बचा लिया।
विज्ञापन
अनुज राजभर अपने पिता बालखंडी के साथ दादी के पास चौकी पर सो रहा था। रात को अचानक उसकी नींद खुली और उसने देखा कि सांप उसकी दादी की पेट पर बैठा है। अनुज ने सांप को पकड़कर दूर फेंक दिया। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; ये कैसी व्यवस्था: आठ साल से बिना डॉक्टर के चल रहा ये अस्पताल, फार्मासिस्ट के छुट्टी जाने पर लटक जाता है ताला
विज्ञापन
चीख सुनकर स्वजन घबराकर तुरंत उसे बांसडीह सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, मरने से पहले अनुज ने पूरी घटना बताई थी। अनुज बालखंडी का सबसे छोटा पुत्र था और पढ़ाई में तेज था।