फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Antitrust work priority

कटानरोधी कार्य प्राथमिकता में

Mon, 02 Apr 2018 10:58 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 02 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Antitrust work priority
सोमवार को नौरंगा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से रुबरु जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने सोमवार को नौरंगा में चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए। गांव वालों की मांग पर भरोसा दिलाया कि जल्द ही बाढ़ खण्ड के अधिकारियों संग आएंगे, प्रोजेक्ट बनवाएंगे और उसको पास कराने के लिए हर स्तर पर सिफारिश करेंगे। कहा कि बाढ़ कटान के बचाव प्राथमिकता में रहेगी। उन्होंने गांव में आवंटित गैस एजेंसी में आ रही बाधा को भी जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी से अपील किया कि शौचालय बनवाएं और 12 हजार की प्रोत्साहन राशि पाएं।  विधायक सुरेंद्र सिंह ने  कहा कि बाढ़ विभाग बरसात शुरू होने का इंतजार कर रहा है। लेकिन अगर अभी से कटानरोधी काम नहीं हुआ तो बाद में कोई भी काम कारगर नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर घर मे शौचालय बनवाकर गांव को ओडीएफ किया जाए।
विज्ञापन

चौपाल शुरू होते ही गांव में हुए विकास कार्यों का सत्यापन होना शुरू हुआ। इस दौरान एकमात्र चिकित्सा व्यवस्था को छोड़ दिया जाए तो बाकी सब ने गांव वालों ने जीरो नंबर ही दिया गांव में तैनात डॉ. नवीन कुमार सिंह की विधायक समेत पूरे गांव वालों ने तारीफ की।
विज्ञापन


विधायक ने डॉक्टर  का सम्मान भी किया। परिषदीय विद्यालय में अध्यापक के नहीं आने की शिकायत मिली। बैरिया तहसील के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी इसके बारे में अपने ही चिकित्सक की शिकायत करते हुए कहा कि नौरंगा में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. महेश विगत दस महीनों से कभी नहीं आए। जिलाधिकारी ने चिकित्सा को निलंबित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed