फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Antiseptic

अनियमिताओं की भेंट चढ़ रहा कटानरोधी कार्य

Wed, 22 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Antiseptic
रामगढ़ क्षेत्र के पचरूखिया मौजा में चल रहा ड्रोजिंग का कार्य। - फोटो : BALLIA
रामगढ़। बैरिया व सदर तहसील क्षेत्र के अनेक गांवों को कटान से अबतक निजात नहीं मिल पाई है। साल दर साल कटान के नाम पर भारी-भरकम रकम आती रही, बावजूद इसके कटान रोकने को लेकर सार्थक परिणाम आज तक नहीं आया। इस बार भी विलंब से शुरू हुए ड्रेजिंग कार्य में अब लीपापोती का खेल प्रारंभ हो चुका है। ड्रेजिंग खोदाई की लंबाई और गहराई में खेल किया जा रहा है लेकिन इसकी पड़ताल करने वाला कोई नहीं है। ड्रेजिंग से निकली मिट्टी जहां तहां टीले के रुप पड़ी है। अगर इस मिट्टी का निस्तारण समय रहते नहीं किया गया तो बढ़ते जलस्तर के साथ मिट्टी बहकर पुन: नदी में ही जम जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मिट्टी के संदर्भ में बैराज खंड अधिकारी वाराणसी से कई बार आशंका जता चुके हैं अधिकारी इसे अनसुना करते रहे हैं। आलम यह है कि हल्की बारिश में ही मिट्टी बहना शुरू हो जाती है। यदि यही हालात रहे तो 30 करोड़ से हो रहा यह कटानरोधी कार्य भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा। इस बाबत बैराज खण्ड के अवर अभियंता जितेंद्र भारती ने कहा कि मिट्टी हटाने का प्रबंध किया जा रहा है जिसे हम गंगा का जलस्तर बढ़ने से पूर्व ही कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed