फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   antim din kam note jama hua

अंतिम दिन नोट जमा करने वाले रहे सीमित

Fri, 30 Dec 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 30 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
antim din kam note jama hua
2000 rupees
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फरमान के बाद अंतिम दिन बैंकों में पुराना नोट जमा करने के लिए इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। वहीं नगर  सहित ग्रामीणांचलों के 50 फीसदी एटीएम बंद दिखे। एटीएम के बाहर भी पहले की अपेक्षा कम ही भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन



500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बैंकों में जमा करने का 30 दिसंबर का अंतिम दिन था। बैंकों के अधिकांश शाखाओं में पैसा  जमा करने के लिए लोग पहुंचे तो जरूर, लेकिन कामकाज में व्यवधान समझकर ही बैंक कर्मचारियों ने पुराने नोटों का जमा कराया। बैंक अधिकारियों से पूरा  सहयोग न मिलने के चलते कुछ बैंक उपभोक्ताओं में आक्रोश भी दिखा।
विज्ञापन


यहीं नहीं  पैसा जमा करने आए लोगों से भी बैंक के कर्मचारी यह पूछने से बाज नहीं आए कि  इतना पैसा अब तक कहां  था और अब कहां से आ गया। हालांकि आरबीआई ने 30  दिसंबर तक पुराने नोटों का जमा करने की समय सीमा निर्धारित की थी। फिर भी  बैंक अधिकारियों की टोकाटोकी से उपभोक्ताओं ने जलालत महसूस की। उपभोक्ताओं  ने कहा कि अगर आरबीआई ने पुराने नोटों का जमा करने के लिए निर्धारित समय का अंतिम दिन है, तो बैंकों को पैसा जमा करने में कोई पूछताछ करने का हक  नहीं बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed