{"_id":"6849cf9a702d7b493e025204","slug":"answer-sought-from-bdo-and-apo-ballia-news-c-190-1-bal1001-141777-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बीडीओ और एपीओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बीडीओ और एपीओ से मांगा जवाब
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास, पंचायतीराज एवं नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। ब्लॉक हनुमानगंज, बैरिया और नवानगर की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर नाराजगी प्रकट की। बीडीओ और एपीओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता सुनकर, उनकी समस्या का निस्तारण किया जाए। विकास खंडों की रैंकिंग भी जारी की जाए। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत कार्य नहीं कराए जा रहे, वहां की समीक्षा की जाए। डीएम ने बीडीओ को प्रत्येक ग्राम पंचायत में तालाब को चिह्नित कर कम से कम एक अमृत सरोवर को विकसित करने के लिए कहा। निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य जून महीने तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम 10 अन्नपूर्णा भवन और बनाया जाएं। लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित समूह गठन न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। बीएमएम को समूह गठन में प्रगति लाने एवं गठित समूहों का एक सप्ताह में बैंक में खाता खुलवाने के निर्देश दिए। जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि कुछ पंचायत भवन,सामुदायिक शौचालय एवं आर.आर.सी. सेंटर का निर्माण, भूमि की अनुपलब्धता के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी ने बीडीओ को संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय कर भूमि चिह्नित कराकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
व्यक्तिगत शौचालय की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि योजना के प्रारंभ से अब तक 496177 व्यक्तिगत शौचालय बन चुके हैं। 13 हजार के लगभग नए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 08 हजार स्वीकृत हो चुके हैं।
जिला पंचायतराज अधिकारी को जनपद में खराब सरकारी हैंडपंपों को एक सप्ताह में रिबोर कराकर ठीक कराने के निर्देश दिए। पंचायत भवनों में 25 जून तक वाई-फाई के साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा। बीडीओ को भी पंचायत भवनों को अपने कार्यालय से वर्चुअल जोड़ने के निर्देश दिए।