फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anshan Electrical Substation

विद्युत उपकेंद्र के लिए अनशन

Sat, 02 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sat, 02 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में बिजली उपकेंद्र की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीण दीघार स्थित 132 केवीए के विद्युत उपकेंद्र के बगल में शुक्रवार की सुबह बेमियादी अनशन पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि सात वर्षों से 33/11 केवीए  का विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन आज तक निर्माण  कार्य शुरू नहीं हो सका। इस दौरान वक्ताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन


2009 से ही ग्रामीणों की शिकायत थी कि उनकी जमीन पर दीघार में 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया गया। साथ ही वादा किया था  कि क्षेत्र के रामपुर, दीघार, पचरूखिया, पियरौटा, कंचनपुर, बेलहरी सहित  अन्य गांवों के लोगों को अलग से छोटा सब स्टेशन बनाकर बिजली की आपूर्ति की  जाएगी। इसके लिए शासन से 27 मार्च 2015 को छोटा सबस्टेशन बनाने के लिए  स्वीकृति भी मिल गई।
विज्ञापन


तत्कालीन जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने 26 अगस्त 2015  को भूमि भी उपलब्ध कराई। लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे आजिज लोग शुक्रवार को कांग्रेस नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में अनशन पर बैठ गए। उन्होंने चेताया कि यदि शनिवार की शाम चार बजे तक अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो एनएच-31 स्थित पचरूखिया ढाले पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


  इस मौके  पर जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, अशोक सिंह, श्याम कैलाश, मुन्ना सिंह,  विनीत सिंह, आत्मा गोंड आदि मौजूद रहे। इस बाबत अधीक्षण अभियंता आजमगढ़ एके  राय ने बताया कि दिघार में छोटा विद्युत सब स्टेशन बनानेे के लिए टेंडर की  प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed