फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Another juvenile delinquent in police custody in the Umesh murder case.

Ballia News: उमेश की हत्या के मामले में एक और बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

Thu, 24 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Another juvenile delinquent in police custody in the Umesh murder case.
बलिया। उभांव पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक और बाल अपचारी को बुधवार को मधुबन ढाला स्थित रेलवे क्रॉसिंग से पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिए जाने के साथ एक आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। पकड़े गए बाल अपचारी को विधिक कार्रवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया।


थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि 14 सितंबर की रात मालीपुर से पूजा का सामान लेकर बाइक से लौट रहे उमेश चौरसिया को कैथी मठिया के पास ट्यूबवेल मोड़ पर आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया था। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई और पास में पड़े बांस से हमला किया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी सीयर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले में भतीजा की तहरीर पर 15 सितंबर को उभांव थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय भेजा था। एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। शेष की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed