फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Another got infected, the number was five

एक और मिला संक्रमित, संख्या हुई पांच

Mon, 03 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Another got infected, the number was five
बलिया। जनपद में कोरोना ने एक बार फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। सोमवार को नगरीय क्षेत्र में एक महिला पॉजिटिव पाई गई। इस प्रकार जनपद में कुल पांच संक्रमित मरीज हो गए। नए साल के पहले दिन शनिवार को एक साथ तीन संक्रमित मिले थे। वहीं रविवार को जिला अस्पताल में बिहार के सारण जिला निवासी सब्जी विक्रेता भी संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

संक्रमित महिला के घर मंगलवार को स्वास्थ्य टीम उसके संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपल लेने पहुंचेगी। शनिवार को नगरा, रेवती एवं बेलहरी ब्लॉक में एक-एक संक्रमित मरीज मिले थे। रविवार को जिला अस्पताल में बिहार प्रांत के सारण जिला का सब्जी विक्रेता पॉजिटिव मिला था। सीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि जनपद में कुल 2371 सैंपल लिए गए। उधर, संक्रमित बिहार प्रांत के सारण जिला निवासी सब्जी विक्रेता की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। सब्जी विक्रेेता ने बलिया सब्जी मंडी, केवरा मंडी व रसड़ा मंडी में व्यापार किया और कितने लोगों के संपर्क में आया था। इसके पॉजिटिव होने की जानकारी होने पर संपर्क में आए व्यापारी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed