फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   annu dubey strike in delhi

बलिया की बेटी अन्नू दुबे लड़ रही, ताकि बेटियां हों निर्भय

Fri, 06 Dec 2019 12:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
annu dubey strike in delhi
दो दिसम्बर को संसद भवन के सामने धरने पर बैठी बलिया की बेटी अन्नू दुबे व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
1857 का गदर हो या 1942 का आंदोलन। बलिया ने हर बार नेतृत्व किया है। जब-जब जरूरत पड़ी देश ने बलिया का बागीपन देखा और आज एक बार फिर बलिया की बेटी देश की बेटियों के निर्भय बनाने के लिए दिल्ली में उनकी आवाज बुलंद कर रही है। जी, हां हम बात कर रहे हैं दिल्ली में संसद भवन के सामने धरना देने के दौरान पुलिस की बर्बरता की शिकार हुई अन्नू दुबे की।
विज्ञापन


उसने तेलंगाना, हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व शव जलाने वालों को सजा की मांग को लेकर 2 नवंबर को संसद भवन मार्ग पर धरना शुरू किया था। तब से उसका संघर्ष सतत जारी अब वह जंतर मंतर पर धरने पर बैठी है।
विज्ञापन




अन्नू का पैतृक गांव बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में है। उसकी ननिहाल भी बलिया के ही बैरिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर(चांदपुर) में है। अन्नू के पिता लक्ष्मण दुबे एयरफोर्स में फ्लाइंग अफसर थे। वहां से रिटायरमेंट के बाद इस समय जोधपुर की किसी प्राइवेट कंपनी में हैं। उसके दादा स्व. शिवबचन दुबे भी क्षेत्र में ख्याति रखते थे। अन्नू जोधपुर से बीबीए करने के बाद मैट की तैयारी कर रही है। तीन बहनों व एक भाई के बीच अन्नू दूसरे नबर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजियों के बच्चे कायर नहीं होते: अन्नू दुबे
अन्नू ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि जब रातोंरात नोट बदले जा सकते हैं। रातोंरात सरकारें बदली जा सकती हैं तो सरकार एक रात में बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के लिए कठोर सजा का कानून क्यों नहीं बना सकता है।

आखिर कब तक निर्भया कांड की तरह आग सुलगती रहेगी। वह लगातार जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी है और उसका कहना है कि जब तक सरकार इसे लेकर कानून नहीं बना देती तब तक उसका संघर्ष खत्म नहीं होगा। चाहे इसके लिए उसकी जान ही क्यों न चली जाए। उसने कहा कि मेरे पिता फौजी रहे हैं और फौजियों के बच्चे कायर नहीं होते। मैं भी किसी से नहीं डरती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed