{"_id":"632b3c3f1bdc7639610bf92b","slug":"announcement-to-rename-ibrahimabad-village-of-ballia-as-sudamapuri-mp-virendra-singh-mast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: इब्राहिमाबाद गांव का नाम सुदामापुरी करने की घोषणा, सांसद बोले- आप लोग भेजें प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: इब्राहिमाबाद गांव का नाम सुदामापुरी करने की घोषणा, सांसद बोले- आप लोग भेजें प्रस्ताव
Wed, 21 Sep 2022 10:01 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:01 PM IST
सार
बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बुधवार को ग्रामीणों के सुझाव पर इब्राहिमाबाद गांव का नाम बदलकर सुदामापुरी करने की घोषणा की। सांसद ने कहा कि राजस्व रिकार्ड में नाम बदलने के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित कर क्षेत्र पंचायत को भेजें।
विज्ञापन
पौधरोपण करते बलिया सांसद
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
अमृत सरोवर जितना पवित्र नाम है उतना ही पवित्र काम है। जल संरक्षण जीवन संरक्षण है, बिना जल जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्पित अमृत सरोवर, जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण को गति देना हम सबका दायित्व है। यह उदगार सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बुधवार को इब्राहिमाबाद में श्रमदान के माध्यम से बनने वाले अमृत सरोवर के कार्य का शुभारंभ के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अमृत सरोवर का निर्माण कराएं धन की व्यवस्था कराना मेरा दायित्व है। ग्रामीणों के सुझाव पर इब्राहिमाबाद गांव का नाम बदलकर सुदामापुरी करने की घोषणा की। सांसद ने कहा कि राजस्व रिकार्ड में नाम बदलने के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित कर क्षेत्र पंचायत को भेजें, क्षेत्र पंचायत उचित माध्यम से प्रस्ताव को शासन में भेजें, संसद से मंजूरी मैं दिलवाऊंगा।
विज्ञापन
सांसद ने द्वाबा के पहले विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दहाड़ी धोबी के नाम पर मठ योगीन्द्र गिरी के पास एनएच 31 के बगल में समृति द्वार का निर्माण कराने व इब्राहिमाबाद गांव में एक सत्संग भवन का निर्माण अपने सांसद निधि से कराने की घोषणा की। सांसद ने इब्राहिमाबाद में पौधरोपण किया और सड़क किनारे लगाए गए कूड़ेदानों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन