फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anniversary : The students presented songs

वार्षिकोत्सव ः छात्राओं ने प्रस्तुत किए गीत

Mon, 22 Dec 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 22 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
Anniversary : The students presented songs
  गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को मुरली जयंती पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे दिन गीत संगीत की इंद्रधनुषी छटा बिखरी। कालेज की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन



 कार्यक्रम का शुभारंभ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति श्रीनाथ सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुरली बाबू शिक्षा जगत के मालवीय रहे हैं। उन्होेंने जिले में पांच-पांच शिक्षण संस्थाओं की नीव रख कर नगर के साथ ही जनपदवासियों को शिक्षा देने का भरपूर प्रयास किया।
विज्ञापन


मुरली बाबू की सोच के मुताबिक हमें भी उत्तरोत्तर विकास करना चाहिए, तभी उनकी सोच को मूर्त रूप मिल सकेगा। इस मौके पर छात्रा रंजना यादव, प्रियंका गुप्ता, पूजा मोदनवाल तथा सविता यादव ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में सुमिता, कंचन, निर्मला तथा शिखा ने गणेश वंदना से उपस्थित जन का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इसी क्रम में छात्राओं ने नृत्य के साथ बसंत गीत गाकर समा बांध दिया। छात्रा डिंपल ठाकुर, रजनी राय, ज्योति सिंह ने हास्य नाटक बिहारी बाबू का मंचन किया। इस मौके पर भजन, कौव्वाली, देश भक्ति, वैवाहिक नाटक आयोजित किया गया। छात्रा निधि उपाध्याय ने दहेज गीत वरवा खोजन...।


गाकर दहेज की पीड़ा को लोगों के सामने प्रस्तुत किया। छात्राओं द्वारा विभिन्न मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर टीडी कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, रामरतन सिन्हा, अमर श्रीवास्तव सहित कालेज परिवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में प्राचार्या डा. विभा मालवीय ने अपने कालेज के विकास कार्यों का संक्षिप्त ब्योरा भी प्रबंध समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed