फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ANM locked the health center, broke on the orders of the CMO

एएनएम ने स्वास्थ्य केंद्र पर जड़ा ताला, सीएमओ के आदेश पर टूटा

Sun, 04 Sep 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
ANM locked the health center, broke on the orders of the CMO
हल्दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के बेलहरी स्वास्थ्य उपकेंद्र का ताला रविवार को सीएमओ के आदेश पर तोड़ दिया गया। आरोप है कि दबंग एएनएम उपकेंद्र पर ताला जड़कर मौके से नदारद हो गई थीं। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने इसकी शिकायत अधीक्षक डा. मुकर्रम अहमद से की। उन्होंने इस प्रकरण से सीएमओ डा. जयंत कुमार को अवगत कराया। इसके बाद सीएमओ की ओर से ताला तोड़ने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बेलहरी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर एएनएम चंद्रबाला सिंह लगभग 10 वर्षों से तैनात थीं। इधर, काफी समय से एएनएम की शिकायत ग्राम प्रधान, ग्रामीणों व स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से की गई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए बीते 29 अगस्त को सीएमओ की ओर से एएनएम चंद्रबाला सिंह का स्थानांतरण उपकेंद्र दीघार पर किया गया लेकिन एएनएम की ओर से वहां पर अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। उधर, स्वास्थ्य उपकेंद्र बेलहरी पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए नवागत एएनएम आभा मिश्रा को भेजा गया लेकिन एएनएम चंद्रबाला सिंह की ओर से उनको ऐसा करने से रोका गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम कोविड का टीकाकरण उक्त सेंटर पर होने वाला था। इसीलिए एएनएम आभा मिश्रा व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन स्वास्थ्य उपकेंद्र बेलहरी पर ताला लटका हुआ था। पता चला कि एएनएम चंद्रबाला सिंह ताला बंद करके कहीं चली गई हैं। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी अधीक्षक को दी गई। अधीक्षक ने इससे सीएमओ को अवगत कराया। इसी के बाद सीएमओ की ओर से आदेश दिया गया कि सेंटर का ताला तोड़कर टीकाकारण का कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed