फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angry youths created a ruckus at the sub-centre due to the undeclared deduction

अघोषित कटौती से नाराज युवकों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा

Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Angry youths created a ruckus at the sub-centre due to the undeclared deduction
अघोषित बिजली कटौती से नाराज होकर विद्युत उपकेंद्र बैरिया में बैठे युवा। - फोटो : BALLIA
बैरिया। मनमाने तरीके से बिजली कटौती से त्रस्त युवकों ने बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। उनके तेवर को देखते हुए उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी वहां से चले गए। मोबाइल पर कर्मचारी से बात हुई तो उसने बताया कि बैरिया तहसील मुख्यालय को 15 घंटे बिजली मिल रहे। इसे सुनकर युवक आगबबूला हो गए। काफी देर तक प्रदर्शन चलता रहा। आखिर में अवर अभियंता ने स्थिति सुधारने का आश्वासन देकर सबको शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देहात क्षेत्र को दो से तीन घंटे और तहसील मुख्यालय पर चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। वह भी कई किस्तों में दी जा रही है जबकि कागजों पर 15 घंटे आपूर्ति की बात कही जा ही है। प्रदर्शन के दौरान जब कोई कर्मचारी नहीं आया तो अवर अभियंता विनोद विनोद भारद्वाज से लोगों ने फोन पर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि लोड बढ़ने के कारण ट्रिपिंग हो रही है। कई बार ट्रिपिंग होने के कारण साढ़े सात घंटे बिजली ग्रामीण क्षेत्र को दी जा सकी है। शहरी क्षेत्र की आपूर्ति के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। उसके बाद युवक उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर युवकों को हालात सुधारने का लिखित आश्वासन दिया। अधिकारियों से अनुरोध करके उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी ताकि देहात क्षेत्र को बिना ट्रिपिंग के शेड्यूल भर बिजली दी जा सके। उनके आश्वासन के बाद युवकों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इस दौरान दुर्गविजय सिंह झलन, निखिल उपाध्याय, मंगल सिंह, धीरज सिंह, अभय सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed