फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angry young man jumped in the Ganges from home

घर से नाराज युवक ने गंगा में लगाई छलांग

Thu, 25 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Angry young man jumped in the Ganges from home
दुबहर। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव निवासी मन्नू राम का पुत्र सुधीर राम (20) ने बुधवार की शाम घर से नाराज होकर गंगा पर बने पंडित जनेश्वर मिश्रा सेतु से नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर पुल पर दौड़ रहे युवकों ने शोर मचाया। युवक ने बचने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। एनडीआरएफ की टीम भी शव की तलाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

युवक के गंगा में कूदने के बाद तेज धारा को देख बचाने के लिए कोई उपाय नहीं सूझ रहा था । सुधीर अपनी जान बचाने के लिए बार-बार कोशिश कर रहा था और पानी के ऊपर आ रहा था, लेकिन वह जान बचाने में असफल रहा। गंगा की बीच धारा में डूब गया। पुल पर खड़े सैकड़ों लोग देखते रहे गए, लेकिन कोई उपाय नहीं निकाल पाए। इसकी सूचना स्थानीय थाना को भी दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सुधीर के शव को खोजने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed