फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angry girl student hangs herself after failing in exam

परीक्षा में फेल होने क्षुब्ध छात्रा ने लगाया फंदा

Tue, 16 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Angry girl student hangs herself after failing in exam
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बहुता चक उपाध्याय ग्राम में मंगलवार की देर शाम परीक्षा में फेल होने से क्षुब्ध छात्रा ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बहुता चक उपाध्याय ग्राम निवासी आंचल गुप्ता (21) पुत्री मनोज गुप्ता क्षेत्र के एक फार्मेसी कॉलेज में बी फार्मा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह परीक्षा में फेल हो गई। इसे लेकर छात्रा काफी तनाव में रहती थी। शनिवार की शाम वह अपने कमरे में चली गई तथा दुपट्टे से पंखे के हुक में गर्दन फंसा कर खुदकुशी कर ली। कुछ देर के बाद छात्रा के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को चिंता हुई और वह दरवाजा खोल कर अंदर गए तो पंखे के हुक से बंधे दुपट्टे से लटकती आंचल को देख परिजनों के होश उड़ गए। उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतका दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed