फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angered by her husband's debauchery, the wife got him murdered by giving her a betel nut.

Ballia News: पति की अय्याशी से क्षुब्ध पत्नी ने ही सुपारी देकर कराई थी हत्या

Tue, 11 Jun 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Angered by her husband's debauchery, the wife got him murdered by giving her a betel nut.
बलिया। भीमपुरा थाना के भीमपुरा नंबर-1 निवासी विनोद सिंह हत्याकांड का खुलासा स्वाट, सर्विलांस व थाना भीमपुरा की संयुक्त पुलिस टीम ने किया। विनोद सिंह की हत्या उनकी पत्नी अनीता सिंह ने दो लाख की सुपारी देकर बदमाशों से कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी अनीता सिंह, जयप्रकाश यादव व सुनील सिंह को हत्या में उपयुक्त चाकू व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने हत्याकांड का खुलासा किया। कहा कि मृतक विनोद सिंह का कई महिलाओं से अवैध संबंध था। उसकी इन करतूतों से क्षुब्ध होकर पत्नी तीन बच्चों के साथ मुंबई में रहती थी। वह एक निजी सुरक्षा एजेंसी में काम करती थी। अनिता ने पति के बार-बार गांव की जमीन बेच कर अय्याशी पर पैसा खर्च किए जाने से क्षुब्ध होकर मुंबई में पति की हत्या की साजिश तीन लोगों अजय चौहान, सन्नी चौहान निवासी जौनपुर व सुनील सिंह निवासी प्रतापगढ़ के साथ रची थी। दो लाख रुपये में हत्या करने की बात तय हुई थी। इसमें एक लाख रुपये बदमाशों के खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया था। विनोद सिंह के किरायेदार जयप्रकाश यादव ने रेकी कर बदमाशों को घर के अंदर जाने का रास्ता बताया। छह जून की रात तीन लोग घर में घुस कर विनोद की गला रेत कर भाग निकले। विनोद सिंह के ऊपर कुछ समय पूर्व ट्यूबवेल पर सोते समय हमला हुआ था, लेकिन उस घटना में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। इसके कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि इस घटना में बेटे की संलिप्तता नहीं मिली है। महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed